BREAKING
FAC News
Back

₹30 लाख के ड्रग्स के साथ पूर्व एयरहोस्टेस गिरफ्तार, मुंबई एक्सप्रेसवे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Tabish | | views
₹30 लाख के ड्रग्स के साथ पूर्व एयरहोस्टेस गिरफ्तार, मुंबई एक्सप्रेसवे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

सूरत: सूरत क्राइम ब्रांच ने मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में एक पूर्व एयरहोस्टेस और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी गुजरात के वडोदरा से करीब 30 लाख रुपये कीमत के मादक पदार्थ लेकर मुंबई आ रहे थे।

पुलिस ने एक्सप्रेसवे पर कार्रवाई करते हुए मानसी सय्यद (41) और सोहेल सुलेमान शेख (20) को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी मुंबई के सांताक्रूज इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि पूर्व एयरहोस्टेस मानसी सय्यद अपने साथी के साथ मिलकर मादक पदार्थों की तस्करी कर रही थी। क्राइम ब्रांच अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह ड्रग्स किसके लिए मुंबई लाया जा रहा था और इसके पीछे किसी बड़े तस्करी नेटवर्क का हाथ है या नहीं।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। जांच के दौरान ड्रग्स की सप्लाई चेन और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी सामने आने की संभावना है।

How did you feel about this news?

Related News

Comments

Loading comments...

Related News