BREAKING
FAC News
Back

अंधेरी पश्चिम: ओशिवरा पुलिस थाना क्षेत्र में लिंक रोड पर अवैध पार्किंग से ट्रैफिक व्यवस्था चरमराई

Tabish | | views
अंधेरी पश्चिम: ओशिवरा पुलिस थाना क्षेत्र में लिंक रोड पर अवैध पार्किंग से ट्रैफिक व्यवस्था चरमराई

मुंबई: अंधेरी पश्चिम स्थित ओशिवरा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत लिंक रोड, आनंद नगर, साहिल होटल के समीप लंबे समय से दोपहिया एवं अन्य वाहनों की अवैध पार्किंग का सिलसिला जारी है। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि सड़क किनारे बेतरतीब खड़े वाहनों के कारण मार्ग संकरा हो गया है, जिससे दिनभर भारी ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है।

स्थानीय लोगों के अनुसार फुटपाथ और सार्वजनिक मार्ग पर भी वाहनों का कब्जा होने से महिलाओं, बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों को पैदल चलने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नागरिकों का कहना है कि सार्वजनिक मार्ग पर इस प्रकार की अवैध पार्किंग न केवल यातायात व्यवस्था को प्रभावित कर रही है, बल्कि आम लोगों की सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा बन गई है।

रहिवासियों ने संबंधित विभागों से मांग की है कि लिंक रोड, आनंद नगर, साहिल होटल के पास तत्काल संयुक्त निरीक्षण कर अवैध पार्किंग करने वाले वाहनों के खिलाफ चालान, टोइंग तथा अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही फुटपाथ एवं सार्वजनिक मार्ग को अतिक्रमण और अवैध पार्किंग से मुक्त कराकर भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा उत्पन्न न हो, इसके लिए नियमित निगरानी एवं विशेष अभियान चलाया जाए।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो ट्रैफिक समस्या और गंभीर हो सकती है तथा कभी भी कोई बड़ा हादसा होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

How did you feel about this news?

Related News

Bahraich

दिनदहाड़े बीसी संचालक से ₹2.53 लाख की लूट, तमंचे के बल पर नकदी लेकर फरार हुए बदमाश

दिनदहाड़े बीसी संचालक से ₹2.53 लाख की लूट, तमंचे के बल पर नकदी लेकर फरार हुए बदमाश
Nashik

मिलावटी और घटिया खाद्य पदार्थों के खिलाफ नाशिकवासियों की बड़ी पहल, ऑनलाइन पोर्टल पर 124 शिकायतें दर्ज

मिलावटी और घटिया खाद्य पदार्थों के खिलाफ नाशिकवासियों की बड़ी पहल, ऑनलाइन पोर्टल पर 124 शिकायतें दर्ज
Bahraich

डबल डेकर बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर, कई यात्री घायल

डबल डेकर बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर, कई यात्री घायल
Mumbai

मुंबई पुलिस ने चिंचपोकली रीडेवलपमेंट में कथित तौर पर ₹42.96 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में बिल्डर, डायरेक्टर, बैंकों और खरीदारों के खिलाफ मामला दर्ज किया है

मुंबई पुलिस ने चिंचपोकली रीडेवलपमेंट में कथित तौर पर ₹42.96 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में बिल्डर, डायरेक्टर, बैंकों और खरीदारों के खिलाफ मामला दर्ज किया है
Mumbai

मुंबई क्राइम ब्रांच ने ₹3 करोड़ के डिफेंस प्रोजेक्ट धोखाधड़ी मामले में तीसरे आरोपी को गिरफ़्तार किया

मुंबई क्राइम ब्रांच ने ₹3 करोड़ के डिफेंस प्रोजेक्ट धोखाधड़ी मामले में तीसरे आरोपी को गिरफ़्तार किया
Nashik

मुंबई में एसोसिएशन ऑफ इंडियन जर्नलिस्ट की 12वीं वार्षिक महासभा ऐतिहासिक रूप से सम्पन्न

मुंबई में एसोसिएशन ऑफ इंडियन जर्नलिस्ट की 12वीं वार्षिक महासभा ऐतिहासिक रूप से सम्पन्न
Nashik

डायल 112 की सूचना पर डकैती का पर्दाफाश, 11 आरोपी गिरफ्तार

डायल 112 की सूचना पर डकैती का पर्दाफाश, 11 आरोपी गिरफ्तार
Delhi

नये 'एंटी पेपर लीक बिल' से क्या बदलेगा, और पुराने कानून से कितना अलग होगा।

नये 'एंटी पेपर लीक बिल' से क्या बदलेगा, और पुराने कानून से कितना अलग होगा।

Comments

Loading comments...

Related News