BREAKING
FAC News
Back

अतिक्रमण पर कार्रवाई होना निश्चित रूप से आवश्यक था,

Shoaib Miyanoor | | views
अतिक्रमण पर कार्रवाई होना निश्चित रूप से आवश्यक था,

अतिक्रमण पर कार्रवाई होना निश्चित रूप से आवश्यक था,

लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब चार-चार मंजिला अवैध झोपड़पट्टियां खड़ी हो रही थीं, तब प्रशासनिक अधिकारी आखिर कहाँ थे? क्या उनकी आंखों के सामने यह सब नहीं हो रहा था? अगर हुआ, तो फिर उन अधिकारियों पर आज तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई?

गरीब इंसान मजबूरी में जहां जगह मिलती है वहां सिर छुपाने की कोशिश करता है, लेकिन असली खेल तो भूमाफिया, भ्रष्ट अधिकारी और राजनीतिक संरक्षण का होता है। बिना संरक्षण के हजारों अवैध निर्माण सालों तक खड़े ही नहीं रह सकते। आखिर किसके आशीर्वाद से यह अवैध साम्राज्य खड़ा हुआ?

आज कहा जा रहा है कि वांद्रे इलाके में बांग्लादेशी घुसपैठिए थे। अगर यह सच है, तो सवाल यह भी उठता है कि इतने वर्षों तक उन्हें किसने पनाह दी? किसने उनके दस्तावेज बनाए? किसने बिजली-पानी के कनेक्शन दिए? और किसके संरक्षण में यह पूरा नेटवर्क फलता-फूलता रहा?

आज बुलडोजर चल गया, हजारों गरीब सड़क पर आ गए, लेकिन जिन भूमाफियाओं ने करोड़ों कमाए, जिन अधिकारियों ने आंखें मूंद लीं और जिन नेताओं ने वोट बैंक के लिए अवैध बस्तियों को बढ़ावा दिया, वे आज भी एसी बंगलों और आलीशान दफ्तरों में सुरक्षित बैठे हैं। यही इस व्यवस्था की सबसे बड़ी विडंबना है।

अगर सच में न्याय करना है, तो सबसे पहले उन भ्रष्ट अधिकारियों, भूमाफियाओं और राजनीतिक संरक्षकों को बेघर करो जिन्होंने अवैध अतिक्रमण को जन्म दिया। उसके बाद गरीबों पर बुलडोजर चलाने की बात करो। क्योंकि गरीब सब समझता है — कौन उसे बसाता है, कौन इस्तेमाल करता है और वक्त आने पर कौन उसे सड़क पर छोड़ देता है।

How did you feel about this news?

Related News

Mumbai

मुंबई पुलिस ने चिंचपोकली रीडेवलपमेंट में कथित तौर पर ₹42.96 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में बिल्डर, डायरेक्टर, बैंकों और खरीदारों के खिलाफ मामला दर्ज किया है

मुंबई पुलिस ने चिंचपोकली रीडेवलपमेंट में कथित तौर पर ₹42.96 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में बिल्डर, डायरेक्टर, बैंकों और खरीदारों के खिलाफ मामला दर्ज किया है
Mumbai

मुंबई क्राइम ब्रांच ने ₹3 करोड़ के डिफेंस प्रोजेक्ट धोखाधड़ी मामले में तीसरे आरोपी को गिरफ़्तार किया

मुंबई क्राइम ब्रांच ने ₹3 करोड़ के डिफेंस प्रोजेक्ट धोखाधड़ी मामले में तीसरे आरोपी को गिरफ़्तार किया
Mumbai

मुंबई के भायखला पुलिस स्टेशन की इमारत में आग लगी, 40 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया; किसी के घायल होने की खबर नहीं है

मुंबई के भायखला पुलिस स्टेशन की इमारत में आग लगी, 40 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया; किसी के घायल होने की खबर नहीं है
Mumbai

मुंबई और ठाणे के लिए येलो अलर्ट जारी; अगले तीन दिनों में मध्यम बारिश की संभावना

मुंबई और ठाणे के लिए येलो अलर्ट जारी; अगले तीन दिनों में मध्यम बारिश की संभावना
Mumbai

मिलावटी खाद्य पदार्थों से लेकर नकली सौंदर्य प्रसाधनों तक FDA का शिकंजा, जनता की सेहत से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई

मिलावटी खाद्य पदार्थों से लेकर नकली सौंदर्य प्रसाधनों तक FDA का शिकंजा, जनता की सेहत से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई
Mumbai

सांताक्रूज़ के एक फाइव-स्टार होटल में अपनी जान-पहचान की महिला के साथ कथित तौर पर रेप करने के आरोप में अहमदाबाद के 45 वर्षीय बिज़नेसमैन को गिरफ़्तार किया गया

सांताक्रूज़ के एक फाइव-स्टार होटल में अपनी जान-पहचान की महिला के साथ कथित तौर पर रेप करने के आरोप में अहमदाबाद के 45 वर्षीय बिज़नेसमैन को गिरफ़्तार किया गया
Mumbai

BMC ने A-वॉर्ड में कार्रवाई करते हुए ₹25 लाख के गैर-कानूनी तंबाकू उत्पाद ज़ब्त किए

BMC ने A-वॉर्ड में कार्रवाई करते हुए ₹25 लाख के गैर-कानूनी तंबाकू उत्पाद ज़ब्त किए
Mumbai

डॉकयार्ड रोड के पास ईस्टर्न फ्रीवे पर चलती मर्सिडीज़ में आग लगी; ड्राइवर की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला

डॉकयार्ड रोड के पास ईस्टर्न फ्रीवे पर चलती मर्सिडीज़ में आग लगी; ड्राइवर की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला

Comments

Loading comments...

Related News