संविधान ज़िंदाबाद!
भारत का संविधान हमें ना केवल बराबरी, न्याय और स्वतंत्रता का अधिकार देता है, बल्कि ये हमें गरिमा के साथ जीने और अपने विचार निर्भीकता से रखने की ताक़त भी देता है। आज जब संविधान की आत्मा पर बार-बार चोट की जा रही है, ऐसे समय में इसे बचाना हम सबकी साझा ज़िम्मेदारी बन जाती है।

इसी उद्देश्य को लेकर आज भायखला में ‘संविधान ज़िंदाबाद’ नामक भव्य जनसभा का आयोजन किया गया। यह सिर्फ़ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि संविधान को जन-जन तक पहुँचाने का, और हर नागरिक को उसके अधिकारों के प्रति जागरूक करने का संकल्प था।
इस ऐतिहासिक अवसर पर AICC माइनॉरिटी डिपार्टमेंट के चेयरमैन और जज़्बाती आवाज़ के धनी जनाब इमरान प्रतापगढ़ी साहब, तथा मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष व लोकसभा सांसद प्रो. वर्षाताई गायकवाड़ जी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ विधायक असलम शेख़ साहब और विधायक अमीन पटेल साहब की उपस्थिति ने सभा की गरिमा को और भी बढ़ाया।
हर भाषण, हर नारा, हर तालियाँ – बस एक ही संदेश दे रहीं थीं:
“हम संविधान को जानेंगे, अपनाएंगे और हर क़ीमत पर उसकी रक्षा करेंगे!”

Loading comments...