ब्यूरो रिपोर्ट फरियाद अली
उ प्र जिला बहराइच। भारत रत्न एवं संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर जनपद बहराइच के पयागपुर क्षेत्र में एक भव्य रैली यात्रा का आयोजन किया गया। इस रैली में क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।रैली की शुरुआत कमनीसनगर से हुई, जो धनुही पकड़ी, संतनगर चौराहा, बुढ़नी, मानगढ़, अश्नाहवा होते हुए बालापुर पहुंचकर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में लोगों का उत्साह देखने लायक था। जगह-जगह पर स्थानीय लोगों और टीम के सदस्यों द्वारा जलपान की व्यवस्था कर रैली में शामिल लोगों का स्वागत किया गया।इस अवसर पर युवा समाजसेवी एवं भावी जिला पंचायत सदस्य (वार्ड संख्या 43) रिजवान शेख बतौर मुख्य अतिथि व बाबा प्रधान, रियाजुल हसन उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलकर ही समाज में समानता और न्याय स्थापित किया जा सकता है।कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आयोजक समिति को धन्यवाद दिया गया। रैली के माध्यम से सामाजिक एकता, शिक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूकता का संदेश भी दिया गया ।
बहराइच: बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर भव्य रैली, जगह-जगह हुआ स्वागत
How did you feel about this news?

Loading comments...