BREAKING
FAC News
Back

बिना पूर्व सूचना मतदाता नोंदणी कार्यालय का स्थानांतरण, जनता परेशान

Tabish | | views
बिना पूर्व सूचना मतदाता नोंदणी कार्यालय का स्थानांतरण, जनता परेशान

मुंबई: भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR)-2002 अभियान के बीच अंधेरी पश्चिम विधानसभा क्षेत्र (165) के मतदाता नोंदणी अधिकारी का कार्यालय बिना किसी पूर्व सूचना और सार्वजनिक घोषणा के स्थानांतरित कर दिया गया है। कार्यालय को नए स्थान शहाजी राजे भोसले क्रीड़ा संकुल में शिफ्ट कर दिया गया है।

कार्यालय के अचानक स्थानांतरण से बड़ी संख्या में नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मतदाता सूची से जुड़े कार्यों के लिए आने वाले लोगों को पुराने कार्यालय से नए पते की जानकारी नहीं होने के कारण इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। कई नागरिकों का समय और पैसा दोनों बर्बाद हो रहा है, जबकि उनके आवश्यक कार्य भी पूरे नहीं हो पा रहे हैं।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि कार्यालय स्थानांतरित करना आवश्यक था, तो प्रशासन को पहले से प्रेस विज्ञप्ति, समाचार पत्रों, सोशल मीडिया और कार्यालय परिसर में स्पष्ट सूचना जारी करनी चाहिए थी, ताकि जनता को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

नागरिकों ने निर्वाचन आयोग और संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि कार्यालय स्थानांतरण की जानकारी का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए तथा पुराने कार्यालय पर स्पष्ट दिशा-निर्देश और सहायता केंद्र की व्यवस्था की जाए, ताकि मतदाताओं को अपने कार्य के लिए भटकना न पड़े।

How did you feel about this news?

Related News

Bahraich

दिनदहाड़े बीसी संचालक से ₹2.53 लाख की लूट, तमंचे के बल पर नकदी लेकर फरार हुए बदमाश

दिनदहाड़े बीसी संचालक से ₹2.53 लाख की लूट, तमंचे के बल पर नकदी लेकर फरार हुए बदमाश
Nashik

मिलावटी और घटिया खाद्य पदार्थों के खिलाफ नाशिकवासियों की बड़ी पहल, ऑनलाइन पोर्टल पर 124 शिकायतें दर्ज

मिलावटी और घटिया खाद्य पदार्थों के खिलाफ नाशिकवासियों की बड़ी पहल, ऑनलाइन पोर्टल पर 124 शिकायतें दर्ज
Bahraich

डबल डेकर बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर, कई यात्री घायल

डबल डेकर बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर, कई यात्री घायल
Mumbai

मुंबई पुलिस ने चिंचपोकली रीडेवलपमेंट में कथित तौर पर ₹42.96 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में बिल्डर, डायरेक्टर, बैंकों और खरीदारों के खिलाफ मामला दर्ज किया है

मुंबई पुलिस ने चिंचपोकली रीडेवलपमेंट में कथित तौर पर ₹42.96 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में बिल्डर, डायरेक्टर, बैंकों और खरीदारों के खिलाफ मामला दर्ज किया है
Mumbai

मुंबई क्राइम ब्रांच ने ₹3 करोड़ के डिफेंस प्रोजेक्ट धोखाधड़ी मामले में तीसरे आरोपी को गिरफ़्तार किया

मुंबई क्राइम ब्रांच ने ₹3 करोड़ के डिफेंस प्रोजेक्ट धोखाधड़ी मामले में तीसरे आरोपी को गिरफ़्तार किया
Nashik

मुंबई में एसोसिएशन ऑफ इंडियन जर्नलिस्ट की 12वीं वार्षिक महासभा ऐतिहासिक रूप से सम्पन्न

मुंबई में एसोसिएशन ऑफ इंडियन जर्नलिस्ट की 12वीं वार्षिक महासभा ऐतिहासिक रूप से सम्पन्न
Nashik

डायल 112 की सूचना पर डकैती का पर्दाफाश, 11 आरोपी गिरफ्तार

डायल 112 की सूचना पर डकैती का पर्दाफाश, 11 आरोपी गिरफ्तार
Delhi

नये 'एंटी पेपर लीक बिल' से क्या बदलेगा, और पुराने कानून से कितना अलग होगा।

नये 'एंटी पेपर लीक बिल' से क्या बदलेगा, और पुराने कानून से कितना अलग होगा।

Comments

Loading comments...

Related News