BREAKING
FAC News
Back

छह हजार खाली गैस सिलेंडर गायब

Tabish | | views
छह हजार खाली गैस सिलेंडर गायब

मुंबई: गोरेगांव स्थित भारत पेट्रोलियम की भारत गैस वितरण एजेंसी से करीब 6,000 खाली गैस सिलेंडर गायब होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में बांगुर नगर पुलिस स्टेशन में एजेंसी संचालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

जानकारी के अनुसार, गोरेगांव पश्चिम स्थित गैस एजेंसी के संचालक युवराज पवार ने गैस सिलेंडरों के भंडारण के लिए मालाड पश्चिम के इन्फिनिटी मॉल के पीछे एक खुला भूखंड किराये पर लिया था। वहां घरेलू और व्यावसायिक गैस सिलेंडरों का स्टॉक रखा जाता था।

एजेंसी प्रबंधन ने नवंबर 2024 में गोदाम प्रबंधक के रूप में किशन राम की नियुक्ति की थी। गोदाम में बड़ी संख्या में घरेलू और व्यावसायिक गैस सिलेंडर रखे गए थे। जांच के दौरान रिकॉर्ड और वास्तविक स्टॉक में भारी अंतर पाया गया। करीब 5,000 से 6,000 खाली गैस सिलेंडर कम पाए गए, जिससे एजेंसी में हड़कंप मच गया।

पूछताछ के दौरान गोदाम प्रबंधक संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। बाद में मामले को दबाने और समझौते के लिए कथित तौर पर पैसे की पेशकश किए जाने की भी जानकारी सामने आई। एजेंसी संचालकों को गड़बड़ी का संदेह होने पर उन्होंने बांगुर नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी जांच की जा रही है कि गायब हुए सिलेंडरों को कहीं अवैध रूप से बेचा गया या किसी अन्य गैस कारोबार में उपयोग किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आर्थिक नुकसान और सुरक्षा संबंधी पहलुओं की भी जांच कर रही है।

How did you feel about this news?

Related News

Mumbai

मुंबई पुलिस ने चिंचपोकली रीडेवलपमेंट में कथित तौर पर ₹42.96 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में बिल्डर, डायरेक्टर, बैंकों और खरीदारों के खिलाफ मामला दर्ज किया है

मुंबई पुलिस ने चिंचपोकली रीडेवलपमेंट में कथित तौर पर ₹42.96 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में बिल्डर, डायरेक्टर, बैंकों और खरीदारों के खिलाफ मामला दर्ज किया है
Mumbai

मुंबई क्राइम ब्रांच ने ₹3 करोड़ के डिफेंस प्रोजेक्ट धोखाधड़ी मामले में तीसरे आरोपी को गिरफ़्तार किया

मुंबई क्राइम ब्रांच ने ₹3 करोड़ के डिफेंस प्रोजेक्ट धोखाधड़ी मामले में तीसरे आरोपी को गिरफ़्तार किया
Mumbai

मुंबई के भायखला पुलिस स्टेशन की इमारत में आग लगी, 40 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया; किसी के घायल होने की खबर नहीं है

मुंबई के भायखला पुलिस स्टेशन की इमारत में आग लगी, 40 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया; किसी के घायल होने की खबर नहीं है
Mumbai

मुंबई और ठाणे के लिए येलो अलर्ट जारी; अगले तीन दिनों में मध्यम बारिश की संभावना

मुंबई और ठाणे के लिए येलो अलर्ट जारी; अगले तीन दिनों में मध्यम बारिश की संभावना
Mumbai

मिलावटी खाद्य पदार्थों से लेकर नकली सौंदर्य प्रसाधनों तक FDA का शिकंजा, जनता की सेहत से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई

मिलावटी खाद्य पदार्थों से लेकर नकली सौंदर्य प्रसाधनों तक FDA का शिकंजा, जनता की सेहत से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई
Mumbai

सांताक्रूज़ के एक फाइव-स्टार होटल में अपनी जान-पहचान की महिला के साथ कथित तौर पर रेप करने के आरोप में अहमदाबाद के 45 वर्षीय बिज़नेसमैन को गिरफ़्तार किया गया

सांताक्रूज़ के एक फाइव-स्टार होटल में अपनी जान-पहचान की महिला के साथ कथित तौर पर रेप करने के आरोप में अहमदाबाद के 45 वर्षीय बिज़नेसमैन को गिरफ़्तार किया गया
Mumbai

BMC ने A-वॉर्ड में कार्रवाई करते हुए ₹25 लाख के गैर-कानूनी तंबाकू उत्पाद ज़ब्त किए

BMC ने A-वॉर्ड में कार्रवाई करते हुए ₹25 लाख के गैर-कानूनी तंबाकू उत्पाद ज़ब्त किए
Mumbai

डॉकयार्ड रोड के पास ईस्टर्न फ्रीवे पर चलती मर्सिडीज़ में आग लगी; ड्राइवर की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला

डॉकयार्ड रोड के पास ईस्टर्न फ्रीवे पर चलती मर्सिडीज़ में आग लगी; ड्राइवर की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला

Comments

Loading comments...

Related News