दिवा में श्रावण मास में धार्मिक कार्यक्रम की अलख
मास पारायण रामायण पाठ का 5वां अध्याय पूरा

दिवा। श्रावण मास में घर घर चलने वाले मास पारायण रामायण पाठ का 5 वां अध्याय समाजसेवी मनजीत सिंह चौहान घर पर बड़े धार्मिक विधि विधान से पूजा पाठ एवं आरती के बाद पूरा किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। दिवा में उक्त सामाजिक धार्मिक कार्यक्रम की अलख शिव सेवा श्रावण मास पारायण मंडल के अध्यक्ष सचिन चौबे के मार्गदर्शन में भजन कलाकार टीम द्वारा किया ज रहा है।जिसमें ढोल, हारमोनियम, मंजीरे की धुन पर भक्तगण यह पाठ पूरा करते हैं। शाम 7 बजे 10 बजे तक चलने वाले इस परायण रामायण पाठ के दौरान समूचा परिसर भक्तिमय हो जाता है। इस कार्यक्रम को हर दिन सफल बनाने के लिए मानस गायक सार्थक दुबे, पंकज पांडे, विजय (नाना) मिश्रा, राज सिंह सांवरा, ढोलक पर विनय शर्मा, हमोनियम पर विनोद दुबे ने अपनी प्रस्तुति से उपस्थित लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस अवसर पर प्रवीण मिश्रा, जे पी मिश्रा, प्रिंस सिंह, कृष्णा गौड़, बीड़ी मिश्रा, अनिल पांडे समेत सैकड़ों भक्त उपस्थित थे।

Loading comments...