BREAKING
FAC News
Back

एसएसएल सीबीएसई स्कूल में साइबर जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों को ऑनलाइन सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

Shoaib Miyanoor | | views
एसएसएल सीबीएसई स्कूल में साइबर जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों को ऑनलाइन सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

एसएसएल सीबीएसई स्कूल में साइबर जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों को ऑनलाइन सुरक्षा के प्रति किया जागरूक...........



मुंबई:मध्य विभाग साइबर पुलिस स्टेशन की ओर से एसएसएल सीबीएसई स्कूल में विद्यार्थियों के लिए विशेष साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को डिजिटल दुनिया में सुरक्षित और जिम्मेदारी के साथ इंटरनेट का इस्तेमाल करने के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को ऑनलाइन सुरक्षा, सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टूल्स, साइबर फ्रॉड और जिम्मेदार डिजिटल व्यवहार के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी।

छात्रों को साइबर अपराधों से बचने के लिए सतर्क रहने, अपनी निजी जानकारी अनजान लोगों के साथ साझा न करने और ऑनलाइन किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत संबंधित अधिकारियों को देने की सलाह दी गई।

कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को यह संदेश दिया गया कि डिजिटल तकनीक का इस्तेमाल सुविधा के साथ-साथ जिम्मेदारी और सतर्कता के साथ करना भी जरूरी है।

How did you feel about this news?

Related News

Comments

Loading comments...

Related News