BREAKING
FAC News
Back

FDA की बड़ी कार्रवाई: मुंबई, अकोला और सांगली में 3 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित

Tabish | | views
FDA की बड़ी कार्रवाई: मुंबई, अकोला और सांगली में 3 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित

मुंबई: महाराष्ट्र में खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता नियमों के उल्लंघन के खिलाफ FDA ने बड़ी कार्रवाई की है। मुंबई, अकोला और सांगली में जांच के दौरान गंभीर अनियमितताएं सामने आने के बाद तीन प्रतिष्ठानों के लाइसेंस/पंजीकरण निलंबित किए गए हैं।

मुंबई के मालाड स्थित दिल्ली स्वीट एंड भेलपुरी हाउस और कुर्ला के गुलजार मोहम्मदी होटल में गंदगी, खाद्य पदार्थों के गलत भंडारण और स्वच्छता नियमों की अनदेखी पाए जाने की बात सामने आई। इसके अलावा अकोला में Blinkit के स्टोरेज सेंटर की जांच में भी सफाई और खाद्य-अखाद्य सामान के रखरखाव से जुड़ी कमियां पाई गईं।

सांगली में 165 लीटर दूध जब्त

सांगली के मिरज में FDA ने एक दूध संग्रह केंद्र से 165 लीटर दूध जब्त कर मौके पर नष्ट कराया। बताया गया कि दूध को चार घंटे से अधिक समय तक कमरे के तापमान पर रखा गया था, जिसके चलते उसकी गुणवत्ता और खाद्य सुरक्षा को लेकर कार्रवाई की गई।

FDA की इस कार्रवाई से खाद्य कारोबारियों में हड़कंप है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता और सुरक्षित भंडारण से जुड़े नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी

How did you feel about this news?

Related News

Comments

Loading comments...

Related News