बहुजन विकास आघाड़ी (अल्पसंख्यक विभाग) के अध्यक्ष मुन्ना मुस्तकीम (मुन्ना भाई) ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात कर गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग संबंधी निवेदन पत्र सौंपा।
मुन्ना मुस्तकीम ने मुख्यमंत्री को बताया कि गाय भारतीय संस्कृति, कृषि व्यवस्था, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और करोड़ों लोगों की आस्था का महत्वपूर्ण केंद्र है। उन्होंने कहा कि गाय का सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक महत्व अत्यंत व्यापक है, इसलिए उसे राष्ट्रीय पशु का दर्जा दिया जाना चाहिए।
मुख्यमंत्री को सौंपे गए ज्ञापन में गाय संरक्षण के लिए प्रभावी कानून बनाने तथा राष्ट्रीय स्तर पर इस विषय पर सकारात्मक पहल करने की मांग भी की गई है।
इस अवसर पर बहुजन विकास आघाड़ी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में समर्थक उपस्थित रहे।

Loading comments...