BREAKING
FAC News
Back

गोरेगांव प्रेम नगर में ईद मिलन समारोह, कव्वाली की महफ़िल ने बांधा समां

Shoaib Miyanoor | | views
गोरेगांव प्रेम नगर में ईद मिलन समारोह, कव्वाली की महफ़िल ने बांधा समां

गोरेगांव प्रेम नगर में ईद मिलन समारोह, कव्वाली की महफ़िल ने बांधा समां

युनाईटेड पीस फाउंडेशन के मंच पर हाजी इब्राहीम शेख (भाईजान) का भव्य इस्तक़बाल

रिपोर्ट: (एडिटर जफरसिद्दीकी)

मुंबई (गोरेगांव):

प्रेम नगर इलाके में युनाईटेड पीस फाउंडेशन की जानिब से ईद मिलन समारोह का शानदार और यादगार आयोजन किया गया, जहां कव्वाली की रूहानी महफ़िल ने पूरे माहौल को खुशनुमा और नूरानी बना दिया।

कव्वाल साहिबान और उनकी टीम ने हज़रत ख्वाजा गरीब नवाज़ रहमतुल्लाह अलैह की शान में बेहतरीन कलाम पेश कर महफ़िल में चार चांद लगा दिए। सूफियाना अंदाज़, दिलकश आवाज़ और रूहानी पेशकश ने मौजूद लोगों को देर रात तक बांधे रखा, और फिज़ा में इश्क-ए-इलाही की खुशबू घुलती रही।

इस मुक़द्दस मौके पर बड़ी तादाद में लोगों ने शिरकत कर आपसी भाईचारे, मोहब्बत और इत्तेहाद का पैग़ाम दिया। कार्यक्रम के दौरान युनाईटेड पीस फाउंडेशन के सदर सज्जाद खान ने मंच पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) के महाराष्ट्र उपाध्यक्ष एवं हज कमेटी के पूर्व अध्यक्ष हाजी इब्राहीम शेख (भाईजान) का शाल और बुके पेश कर भव्य इस्तक़बाल किया।

ईद मिलन समारोह और कव्वाली की इस महफ़िल में अदब, तहज़ीब और मुल्क की एकता की खूबसूरत झलक देखने को मिली। वरिष्ठ राजनीतिक और सामाजिक हस्तियों की गरिमामयी मौजूदगी ने कार्यक्रम की रौनक़ को और भी बढ़ा दिया।

हाजी इब्राहीम शेख (भाईजान) अपनी पूरी टीम के साथ इस मौके पर मौजूद रहे, जिनमें एडिटर जफरसिद्दीकी, हाजी रफीक शेख, समाजसेवक इरशाद काज़ी, शाकिर मंसूरी और बबलू भाई शामिल थे। सभी मेहमानों का अदब-ओ-एहतराम के साथ गर्मजोशी से इस्तक़बाल किया गया।

महफ़िल में शहर के कई गणमान्य शख्सियतों की मौजूदगी देखने को मिली। अपने ख़िताब में हाजी इब्राहीम शेख (भाईजान) ने सज्जाद खान और उनकी टीम के समाजसेवी कामों की सराहना करते हुए कहा कि हमारे मुल्क में भाईचारा, मोहब्बत, अदब और एकता हमारी गंगा-जमुनी तहज़ीब की पहचान है, और ऐसे प्रोग्राम्स समाज में आपसी सौहार्द और राष्ट्रीय एकता को मज़बूत करते हैं।

इस कामयाब प्रोग्राम को अंजाम तक पहुंचाने में युनाईटेड पीस फाउंडेशन के सदर सज्जाद खान के साथ-साथ आयोजक आरिफ शेख, फिरोज खान, उमर खान, लतीफ भाई और फाउंडेशन के तमाम पदाधिकारी, कार्यकर्ता और नौजवानों ने कड़ी मेहनत की। कार्यक्रम में पुलिस विभाग का भी खास तआवुन (सहयोग) रहा, जिसकी सराहना की गई।

आख़िर में हाजी इब्राहीम शेख (भाईजान) ने तमाम हाज़िरीन को दिली मुबारकबाद पेश करते हुए मोहब्बत, इंसानियत और भाईचारे का पैग़ाम दिया। कार्यक्रम के आखिर में श्रोताओं ने कव्वाल साहिबान के कलाम पर ज़ोरदार तालियों के साथ अपनी दाद पेश की और इस यादगार अदबी शाम को लंबे अरसे तक याद रखने की बात कही।

ईद मिलन समारोह ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि इत्तेहाद, मोहब्बत और इंसानियत ही समाज की असली ताकत है।

How did you feel about this news?

Related News

Mumbai

मुंबई पुलिस ने चिंचपोकली रीडेवलपमेंट में कथित तौर पर ₹42.96 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में बिल्डर, डायरेक्टर, बैंकों और खरीदारों के खिलाफ मामला दर्ज किया है

मुंबई पुलिस ने चिंचपोकली रीडेवलपमेंट में कथित तौर पर ₹42.96 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में बिल्डर, डायरेक्टर, बैंकों और खरीदारों के खिलाफ मामला दर्ज किया है
Mumbai

मुंबई क्राइम ब्रांच ने ₹3 करोड़ के डिफेंस प्रोजेक्ट धोखाधड़ी मामले में तीसरे आरोपी को गिरफ़्तार किया

मुंबई क्राइम ब्रांच ने ₹3 करोड़ के डिफेंस प्रोजेक्ट धोखाधड़ी मामले में तीसरे आरोपी को गिरफ़्तार किया
Mumbai

मुंबई के भायखला पुलिस स्टेशन की इमारत में आग लगी, 40 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया; किसी के घायल होने की खबर नहीं है

मुंबई के भायखला पुलिस स्टेशन की इमारत में आग लगी, 40 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया; किसी के घायल होने की खबर नहीं है
Mumbai

मुंबई और ठाणे के लिए येलो अलर्ट जारी; अगले तीन दिनों में मध्यम बारिश की संभावना

मुंबई और ठाणे के लिए येलो अलर्ट जारी; अगले तीन दिनों में मध्यम बारिश की संभावना
Mumbai

मिलावटी खाद्य पदार्थों से लेकर नकली सौंदर्य प्रसाधनों तक FDA का शिकंजा, जनता की सेहत से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई

मिलावटी खाद्य पदार्थों से लेकर नकली सौंदर्य प्रसाधनों तक FDA का शिकंजा, जनता की सेहत से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई
Mumbai

सांताक्रूज़ के एक फाइव-स्टार होटल में अपनी जान-पहचान की महिला के साथ कथित तौर पर रेप करने के आरोप में अहमदाबाद के 45 वर्षीय बिज़नेसमैन को गिरफ़्तार किया गया

सांताक्रूज़ के एक फाइव-स्टार होटल में अपनी जान-पहचान की महिला के साथ कथित तौर पर रेप करने के आरोप में अहमदाबाद के 45 वर्षीय बिज़नेसमैन को गिरफ़्तार किया गया
Mumbai

BMC ने A-वॉर्ड में कार्रवाई करते हुए ₹25 लाख के गैर-कानूनी तंबाकू उत्पाद ज़ब्त किए

BMC ने A-वॉर्ड में कार्रवाई करते हुए ₹25 लाख के गैर-कानूनी तंबाकू उत्पाद ज़ब्त किए
Mumbai

डॉकयार्ड रोड के पास ईस्टर्न फ्रीवे पर चलती मर्सिडीज़ में आग लगी; ड्राइवर की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला

डॉकयार्ड रोड के पास ईस्टर्न फ्रीवे पर चलती मर्सिडीज़ में आग लगी; ड्राइवर की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला

Comments

Loading comments...

Related News