BREAKING
FAC News
Back

हडपसर में ‘SEVEN SPA’ पर पुलिस की छापेमारी, कथित देह व्यापार का आरोप

Tabish | | views
हडपसर में ‘SEVEN SPA’ पर पुलिस की छापेमारी, कथित देह व्यापार का आरोप

पुणे | हडपसर: हडपसर इलाके में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर ‘SEVEN SPA’ पर छापेमारी कर कथित देह व्यापार के मामले का पर्दाफाश किया है। पुलिस की कार्रवाई के दौरान स्पा संचालक और मैनेजर मौके से फरार बताए जा रहे हैं, जबकि दो महिलाओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

जानकारी के अनुसार, छापेमारी के दौरान स्पा का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिसकर्मियों ने लोहे की सीढ़ी के रास्ते छत से प्रवेश कर कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने कार्रवाई के लिए एक बोगस ग्राहक की भी मदद ली।

पुलिस के मुताबिक, हिरासत में ली गई महिलाओं ने स्पा संचालक कपिल उर्फ काफिल वहीदीन और मैनेजर आसिफ पर ग्राहकों से पैसे लेकर कथित रूप से देह व्यापार करवाने का आरोप लगाया है।

मामले में पुलिस ने अनैतिक मानव तस्करी/देह व्यापार प्रतिबंधक कानून (PITA) के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है और मामले की आगे जांच जारी है।

सवाल यह है कि मसाज और स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे ऐसे कथित अवैध कारोबार पर स्थानीय प्रशासन और पुलिस की निगरानी कितनी प्रभावी है?

How did you feel about this news?

Related News

Comments

Loading comments...

Related News