BREAKING
FAC News
Back

इंदौर में 29 लाख की कोकीन के साथ नाइजीरियाई महिला गिरफ्तार

Tabish | | views
इंदौर में 29 लाख की कोकीन के साथ नाइजीरियाई महिला गिरफ्तार

इंदौर...नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए इंदौर पुलिस ने एक नाइजीरियाई महिला को 57.18 ग्राम कोकीन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, बरामद कोकीन की अनुमानित कीमत करीब 29 लाख रुपये है।

मामला चंदन नगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार, 29 अगस्त को रक्षाबंधन और जन्माष्टमी के चलते शहर के कई इलाकों में भीड़ थी। इसी दौरान पुलिस टीम इलाके में गश्त कर रही थी। गश्त के दौरान सिंहासा स्थित आईटी पार्क के पास एक विदेशी महिला संदिग्ध हालत में अकेली खड़ी दिखाई दी।

महिला के हाथ में काले रंग का बैग था और वह काफी देर से सुनसान स्थान पर खड़ी थी। पुलिसकर्मियों ने उससे वहां खड़े होने का कारण पूछा तो वह घबरा गई और संतोषजनक जवाब नहीं दे सकी। संदेह होने पर पुलिस ने उसके बैग की तलाशी ली।

तलाशी के दौरान बैग से 57.18 ग्राम कोकीन बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब उससे पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि वह कोकीन कहां से लाई थी और इसे आगे किसे सप्लाई किया जाना था।

How did you feel about this news?

Related News

Comments

Loading comments...

Related News