BREAKING
FAC News
Back

जोगेश्वरी पश्चिम में मीटर बॉक्स में लगी भीषण आग, बड़ा हादसा टला

Tabish | | views
जोगेश्वरी पश्चिम में मीटर बॉक्स में लगी भीषण आग, बड़ा हादसा टला

वैशाली नगर की इमारत में सुबह 4 बजे मची अफरा-तफरी, समय रहते आग पर पाया गया काबू...........


मुंबई, प्रतिनिधि। जोगेश्वरी पश्चिम स्थित वैशाली नगर की बी/13 (B/13) इमारत के मीटर बॉक्स में शुक्रवार तड़के करीब 4 बजे अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग लगते ही इमारत में रहने वाले लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मीटर बॉक्स से अचानक धुआं और तेज लपटें उठने लगीं। घटना की सूचना तत्काल संबंधित विभाग और अग्निशमन दल को दी गई। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, हालांकि मीटर बॉक्स और विद्युत उपकरणों को नुकसान पहुंचा है। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।

स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि इमारतों के पुराने विद्युत मीटर बॉक्स और वायरिंग की नियमित जांच कराई जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

How did you feel about this news?

Related News

Comments

Loading comments...

Related News