BREAKING
FAC News
Back

कर्जत स्टेशन के पास कोयना एक्सप्रेस के ब्रेक पैड में लगी आग, यात्रियों में मची अफ़रा-तफ़री

Shoaib Miyanoor | | views
कर्जत स्टेशन के पास कोयना एक्सप्रेस के ब्रेक पैड में लगी आग, यात्रियों में मची अफ़रा-तफ़री

कर्जत स्टेशन के पास कोयना एक्सप्रेस के ब्रेक पैड में लगी आग, यात्रियों में मची अफ़रा-तफ़री



संवाददाता — शोएब म्यानुंर, मुंबई


कर्जत, 29 अगस्त 2026: कर्जत रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को साम 6.30 बजे कोयना एक्सप्रेस के ब्रेक पैड में तकनीकी खराबी के चलते अचानक धुआं निकलने के साथ आग लग गई। ट्रेन से धुआं उठता देख यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और कुछ समय के लिए डर का माहौल बन गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोयना एक्सप्रेस कर्जत रेलवे स्टेशन के पास पहुंची थी, तभी ट्रेन के ब्रेक पैड से धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते ब्रेक पैड में आग दिखाई देने लगी। धुआं ट्रेन के आसपास फैलने से यात्रियों में घबराहट पैदा हो गई। स्थिति से घबराए कुछ यात्रियों ने ट्रेन से नीचे उतरने की कोशिश की, जबकि कुछ के ट्रेन से कूदने का प्रयास करने की भी जानकारी सामने आई है।

हालांकि, समय रहते स्थिति पर काबू पा लिया गया और बड़ा हादसा टल गया। घटना में किसी बड़े नुकसान या जनहानि की सूचना नहीं है। ब्रेक पैड में आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच संबंधित रेलवे अधिकारियों द्वारा की जा रही है।

घटना के बाद यात्रियों में कुछ देर तक दहशत का माहौल रहा। रेलवे प्रशासन द्वारा स्थिति को नियंत्रित किए जाने के बाद हालात सामान्य हुए।

How did you feel about this news?

Related News

Comments

Loading comments...

Related News