BREAKING
FAC News
Back

मीरा रोड के एन. एल. डालमिया एजुकेशन संस्थान की इमारत में भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर

Tabish | | views
मीरा रोड के एन. एल. डालमिया एजुकेशन संस्थान की इमारत में भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर

मुंबई: मीरा रोड स्थित एन. एल. डालमिया एजुकेशन की बहुमंजिला इमारत की ऊपरी मंजिल पर अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग इमारत की ऊपरी मंजिल पर लगी है। राहत की बात यह है कि अब तक किसी के हताहत होने या घायल होने की कोई सूचना नहीं मिली है।

दमकल कर्मी पूरी सतर्कता के साथ आग बुझाने में जुटे हुए हैं। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस और संबंधित एजेंसियां भी मौके पर पहुंचकर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद ही नुकसान और आग लगने के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

How did you feel about this news?

Related News

Comments

Loading comments...

Related News