BREAKING
FAC News
Back

मिशन शक्ति 5.0 के तहत जनपद में चला व्यापक जागरूकता अभियान, महिलाओं को अधिकारों और सुरक्षा के प्रति किया गया सचेत

Shoaib Miyanoor | | views
मिशन शक्ति 5.0 के तहत जनपद में चला व्यापक जागरूकता अभियान, महिलाओं को अधिकारों और सुरक्षा के प्रति किया गया सचेत

मिशन शक्ति 5.0 के तहत जनपद में चला व्यापक जागरूकता अभियान, महिलाओं को अधिकारों और सुरक्षा के प्रति किया गया सचेत

ब्यूरो रिपोर्ट फरियाद अली

जनपद बहराइच में महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर “मिशन शक्ति 5.0” अभियान के द्वितीय चरण के अंतर्गत व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक श्री विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में जनपद के सभी थानों पर गठित मिशन शक्ति टीमों ने सक्रिय रूप से प्रमुख बाजारों, कस्बों, चौराहों, धार्मिक स्थलों एवं अन्य भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर भ्रमण कर महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया।

इस अभियान के दौरान महिला पुलिस कर्मियों ने न केवल महिलाओं से संवाद स्थापित किया, बल्कि उन्हें उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी। कार्यक्रम के तहत महिलाओं को बताया गया कि वे किसी भी प्रकार की समस्या या उत्पीड़न की स्थिति में कैसे तत्काल सहायता प्राप्त कर सकती हैं और किन-किन हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग कर सकती हैं।

मिशन शक्ति टीमों द्वारा विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई, जिनमें मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, आयुष्मान योजना, महिला शक्ति केंद्र योजना सहित कई अन्य योजनाएं शामिल रहीं। इसके साथ ही वन स्टॉप सेंटर जैसी महत्वपूर्ण सेवाओं के बारे में भी जागरूक किया गया, जहां पीड़ित महिलाओं को एक ही स्थान पर सभी प्रकार की सहायता उपलब्ध कराई जाती है।

अभियान के दौरान महिलाओं को वीमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, महिला हेल्पलाइन 181, साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930, एंबुलेंस सेवा 108 और स्वास्थ्य सेवा 102 जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। मोबाइल फोन में इमरजेंसी कॉल और पैनिक बटन के उपयोग का डेमो देकर महिलाओं को तकनीकी रूप से भी सशक्त बनाने का प्रयास किया गया।

इस जागरूकता अभियान के माध्यम से पुलिस विभाग ने स्पष्ट संदेश दिया कि महिलाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की अनदेखी या अपराध को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जनपद में चल रहे इस अभियान से महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ा है और वे अपने अधिकारों के प्रति पहले से अधिक सजग होती नजर आ रही हैं।

How did you feel about this news?

Related News

Mumbai

मुंबई पुलिस ने चिंचपोकली रीडेवलपमेंट में कथित तौर पर ₹42.96 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में बिल्डर, डायरेक्टर, बैंकों और खरीदारों के खिलाफ मामला दर्ज किया है

मुंबई पुलिस ने चिंचपोकली रीडेवलपमेंट में कथित तौर पर ₹42.96 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में बिल्डर, डायरेक्टर, बैंकों और खरीदारों के खिलाफ मामला दर्ज किया है
Mumbai

मुंबई क्राइम ब्रांच ने ₹3 करोड़ के डिफेंस प्रोजेक्ट धोखाधड़ी मामले में तीसरे आरोपी को गिरफ़्तार किया

मुंबई क्राइम ब्रांच ने ₹3 करोड़ के डिफेंस प्रोजेक्ट धोखाधड़ी मामले में तीसरे आरोपी को गिरफ़्तार किया
Mumbai

मुंबई के भायखला पुलिस स्टेशन की इमारत में आग लगी, 40 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया; किसी के घायल होने की खबर नहीं है

मुंबई के भायखला पुलिस स्टेशन की इमारत में आग लगी, 40 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया; किसी के घायल होने की खबर नहीं है
Mumbai

मुंबई और ठाणे के लिए येलो अलर्ट जारी; अगले तीन दिनों में मध्यम बारिश की संभावना

मुंबई और ठाणे के लिए येलो अलर्ट जारी; अगले तीन दिनों में मध्यम बारिश की संभावना
Mumbai

मिलावटी खाद्य पदार्थों से लेकर नकली सौंदर्य प्रसाधनों तक FDA का शिकंजा, जनता की सेहत से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई

मिलावटी खाद्य पदार्थों से लेकर नकली सौंदर्य प्रसाधनों तक FDA का शिकंजा, जनता की सेहत से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई
Mumbai

सांताक्रूज़ के एक फाइव-स्टार होटल में अपनी जान-पहचान की महिला के साथ कथित तौर पर रेप करने के आरोप में अहमदाबाद के 45 वर्षीय बिज़नेसमैन को गिरफ़्तार किया गया

सांताक्रूज़ के एक फाइव-स्टार होटल में अपनी जान-पहचान की महिला के साथ कथित तौर पर रेप करने के आरोप में अहमदाबाद के 45 वर्षीय बिज़नेसमैन को गिरफ़्तार किया गया
Mumbai

BMC ने A-वॉर्ड में कार्रवाई करते हुए ₹25 लाख के गैर-कानूनी तंबाकू उत्पाद ज़ब्त किए

BMC ने A-वॉर्ड में कार्रवाई करते हुए ₹25 लाख के गैर-कानूनी तंबाकू उत्पाद ज़ब्त किए
Mumbai

डॉकयार्ड रोड के पास ईस्टर्न फ्रीवे पर चलती मर्सिडीज़ में आग लगी; ड्राइवर की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला

डॉकयार्ड रोड के पास ईस्टर्न फ्रीवे पर चलती मर्सिडीज़ में आग लगी; ड्राइवर की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला

Comments

Loading comments...

Related News