BREAKING
FAC News
Back

मस्जिद में नमाज़ियों की संख्या सीमित नहीं कर सकते: मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित नहीं कर सकते-हाईकोर्ट:हाईकोर्ट ने कहा-क़ानून-व्यवस्था नहीं संभाल सकते तो इस्तीफ़ा दें या तबादला करा लें

Shoaib Miyanoor | | views
मस्जिद में नमाज़ियों की संख्या सीमित नहीं कर सकते:   मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित नहीं कर सकते-हाईकोर्ट:हाईकोर्ट ने कहा-क़ानून-व्यवस्था नहीं संभाल सकते तो इस्तीफ़ा दें या तबादला करा लें

मस्जिद में नमाज़ियों की संख्या सीमित नहीं कर सकते:

मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित नहीं कर सकते-हाईकोर्ट:हाईकोर्ट ने कहा-क़ानून-व्यवस्था नहीं संभाल सकते तो इस्तीफ़ा दें या तबादला करा लें

संवाददाता फरियाद अली

प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मस्जिद में नमाज़ियों की संख्या सीमित करने के प्रशासनिक फैसले पर कड़ी आपत्ति जताते हुए साफ कहा है कि किसी भी मस्जिद में नमाज़ पढ़ने वालों की संख्या तय करना प्रशासन का काम नहीं है। कोर्ट ने प्रशासन को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि अगर अधिकारी कानून-व्यवस्था संभालने में सक्षम नहीं हैं तो उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए या फिर अपना तबादला करवा लेना चाहिए।

कोर्ट ने कहा कि राज्य सरकार की जिम्मेदारी है कि वह हर हाल में कानून का राज कायम रखे और सभी समुदायों को उनके निर्धारित पूजा स्थल पर शांतिपूर्वक पूजा-अर्चना करने की पूरी आज़ादी मिले।

दरअसल यह मामला संभल जिले की एक मस्जिद से जुड़ा है, जहां स्थानीय प्रशासन ने नमाज़ पढ़ने वाले लोगों की संख्या केवल 20 तक सीमित करने का आदेश दिया था। इस आदेश के खिलाफ मुनाज़िर खान ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी।

याचिकाकर्ता की ओर से अदालत को बताया गया कि मस्जिद परिसर में 20 से कहीं अधिक लोग आसानी से नमाज़ अदा कर सकते हैं। साथ ही इस समय रमज़ान का पवित्र महीना चल रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में रोजेदार नमाज़ अदा करने के लिए मस्जिद पहुंचते हैं। ऐसे में नमाज़ियों की संख्या तय करना धार्मिक स्वतंत्रता में दखल है।

मामले की सुनवाई करते हुए जस्टिस अतुल श्रीधरन और जस्टिस सिद्धार्थ नंदन की डिवीजन बेंच ने प्रशासन पर सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि यदि अधिकारी कानून-व्यवस्था बनाए रखने में असमर्थ हैं तो उन्हें पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।

हाईकोर्ट ने स्पष्ट कहा कि राज्य सरकार का दायित्व है कि वह यह सुनिश्चित करे कि हर समुदाय बिना किसी डर और रोक-टोक के अपने धार्मिक स्थल पर शांतिपूर्वक इबादत कर सके।

How did you feel about this news?

Related News

Mumbai

मुंबई पुलिस ने चिंचपोकली रीडेवलपमेंट में कथित तौर पर ₹42.96 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में बिल्डर, डायरेक्टर, बैंकों और खरीदारों के खिलाफ मामला दर्ज किया है

मुंबई पुलिस ने चिंचपोकली रीडेवलपमेंट में कथित तौर पर ₹42.96 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में बिल्डर, डायरेक्टर, बैंकों और खरीदारों के खिलाफ मामला दर्ज किया है
Mumbai

मुंबई क्राइम ब्रांच ने ₹3 करोड़ के डिफेंस प्रोजेक्ट धोखाधड़ी मामले में तीसरे आरोपी को गिरफ़्तार किया

मुंबई क्राइम ब्रांच ने ₹3 करोड़ के डिफेंस प्रोजेक्ट धोखाधड़ी मामले में तीसरे आरोपी को गिरफ़्तार किया
Mumbai

मुंबई के भायखला पुलिस स्टेशन की इमारत में आग लगी, 40 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया; किसी के घायल होने की खबर नहीं है

मुंबई के भायखला पुलिस स्टेशन की इमारत में आग लगी, 40 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया; किसी के घायल होने की खबर नहीं है
Mumbai

मुंबई और ठाणे के लिए येलो अलर्ट जारी; अगले तीन दिनों में मध्यम बारिश की संभावना

मुंबई और ठाणे के लिए येलो अलर्ट जारी; अगले तीन दिनों में मध्यम बारिश की संभावना
Mumbai

मिलावटी खाद्य पदार्थों से लेकर नकली सौंदर्य प्रसाधनों तक FDA का शिकंजा, जनता की सेहत से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई

मिलावटी खाद्य पदार्थों से लेकर नकली सौंदर्य प्रसाधनों तक FDA का शिकंजा, जनता की सेहत से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई
Mumbai

सांताक्रूज़ के एक फाइव-स्टार होटल में अपनी जान-पहचान की महिला के साथ कथित तौर पर रेप करने के आरोप में अहमदाबाद के 45 वर्षीय बिज़नेसमैन को गिरफ़्तार किया गया

सांताक्रूज़ के एक फाइव-स्टार होटल में अपनी जान-पहचान की महिला के साथ कथित तौर पर रेप करने के आरोप में अहमदाबाद के 45 वर्षीय बिज़नेसमैन को गिरफ़्तार किया गया
Mumbai

BMC ने A-वॉर्ड में कार्रवाई करते हुए ₹25 लाख के गैर-कानूनी तंबाकू उत्पाद ज़ब्त किए

BMC ने A-वॉर्ड में कार्रवाई करते हुए ₹25 लाख के गैर-कानूनी तंबाकू उत्पाद ज़ब्त किए
Mumbai

डॉकयार्ड रोड के पास ईस्टर्न फ्रीवे पर चलती मर्सिडीज़ में आग लगी; ड्राइवर की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला

डॉकयार्ड रोड के पास ईस्टर्न फ्रीवे पर चलती मर्सिडीज़ में आग लगी; ड्राइवर की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला

Comments

Loading comments...

Related News