मुंबई कोर्ट ने कमाल राशिद खान को निर्माता वाशु भगनानी को बदनाम करने से रोक दिया…….

मुंबई: शहर की सिविल अदालत ने अभिनेता कमल राशिद खान को फिल्म निर्माता वाशु भगनानी के खिलाफ मानहानिकारक सामग्री प्रकाशित करने से तब तक रोक दिया है जब तक भगनानी द्वारा खान के खिलाफ दायर मुकदमे का फैसला नहीं हो जाता। हालांकि, अदालत ने खान को लिखित में बिना शर्त माफी मांगने का निर्देश देने से इनकार कर दिया। भगनानी ने खान के खिलाफ 2021 में विभिन्न प्लेटफॉर्म पर प्रकाशित कई मानहानिकारक पोस्टों के लिए मुकदमा दायर किया था।
मुकदमा लंबित रहने के दौरान, उन्होंने खान को इस तरह की पोस्टों के आगे प्रकाशन से रोकने का निर्देश देने और अदालत से उन्हें बिना शर्त माफी मांगने का निर्देश देने की मांग की थी।
अदालत ने कहा, “यह स्पष्ट है कि प्रथम दृष्टया प्रतिवादी द्वारा किए गए ट्वीट और बयान किसी न किसी तरह वादी के निजता के अधिकार को प्रभावित कर रहे हैं। वादी की प्रतिष्ठा दांव पर है और प्रतिवादी को सार्वजनिक रूप से अपने निजी विचार व्यक्त करके उसे नुकसान पहुंचाने का कोई अधिकार नहीं है।” खान को माफी मांगने का निर्देश देने से इनकार करते हुए अदालत ने कहा, “बिना शर्त माफी मांगने के पहलू का परीक्षण मुकदमे के अंतिम निर्णय के समय साक्ष्यों के आधार पर किया जाएगा।”

Loading comments...