BREAKING
FAC News
Back

मुंबई में हैरान करने वाली घटना: शेवपुरी खाने के लिए BEST बस चालक ने बीच सड़क 20 मिनट तक रोकी बस, वीडियो वायरल

Tabish | | views
मुंबई में हैरान करने वाली घटना: शेवपुरी खाने के लिए BEST बस चालक ने बीच सड़क 20 मिनट तक रोकी बस, वीडियो वायरल

मुंबई। मुंबई की लाइफलाइन मानी जाने वाली BEST बस सेवा एक बार फिर चर्चा में है। इस बार मामला मुलुंड के एम.जी. रोड का है, जहां एक BEST बस चालक ने ड्यूटी के दौरान शेवपुरी खाने की चाह में यात्रियों से भरी बस को बीच सड़क पर करीब 20 मिनट तक खड़ा कर दिया। इस दौरान पीछे वाहनों की लंबी कतार लग गई और इलाके में भीषण ट्रैफिक जाम हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चालक ने सड़क किनारे शेवपुरी का पार्सल लेने के लिए बस रोक दी। बस में बैठे यात्रियों और पीछे फंसे सैकड़ों वाहन चालकों की परेशानी की परवाह किए बिना वह करीब 20 मिनट तक वापस नहीं लौटा।

जब ट्रैफिक जाम में फंसे एक युवक ने चालक से बस बीच सड़क पर खड़ी करने का कारण पूछा, तो अपनी गलती मानने के बजाय चालक ने कथित तौर पर उससे अभद्र भाषा में बात की और गाली-गलौज की। इसके बाद वह बस लेकर वहां से निकल गया।

इस पूरी घटना का वीडियो मौके पर मौजूद युवक ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद मुंबईकरों ने BEST प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए संबंधित चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए BEST प्रशासन ने भी तत्काल संज्ञान लिया है। BEST की जनसंपर्क अधिकारी सुचेता उतळे के अनुसार, मुलुंड डिपो प्रबंधक को संबंधित चालक के खिलाफ तत्काल और कड़ी अनुशासनात्मक एवं कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

इस घटना ने एक बार फिर सार्वजनिक परिवहन में कर्मचारियों की जिम्मेदारी और अनुशासन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

How did you feel about this news?

Related News

Mumbai

मुंबई पुलिस ने चिंचपोकली रीडेवलपमेंट में कथित तौर पर ₹42.96 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में बिल्डर, डायरेक्टर, बैंकों और खरीदारों के खिलाफ मामला दर्ज किया है

मुंबई पुलिस ने चिंचपोकली रीडेवलपमेंट में कथित तौर पर ₹42.96 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में बिल्डर, डायरेक्टर, बैंकों और खरीदारों के खिलाफ मामला दर्ज किया है
Mumbai

मुंबई क्राइम ब्रांच ने ₹3 करोड़ के डिफेंस प्रोजेक्ट धोखाधड़ी मामले में तीसरे आरोपी को गिरफ़्तार किया

मुंबई क्राइम ब्रांच ने ₹3 करोड़ के डिफेंस प्रोजेक्ट धोखाधड़ी मामले में तीसरे आरोपी को गिरफ़्तार किया
Mumbai

मुंबई के भायखला पुलिस स्टेशन की इमारत में आग लगी, 40 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया; किसी के घायल होने की खबर नहीं है

मुंबई के भायखला पुलिस स्टेशन की इमारत में आग लगी, 40 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया; किसी के घायल होने की खबर नहीं है
Mumbai

मुंबई और ठाणे के लिए येलो अलर्ट जारी; अगले तीन दिनों में मध्यम बारिश की संभावना

मुंबई और ठाणे के लिए येलो अलर्ट जारी; अगले तीन दिनों में मध्यम बारिश की संभावना
Mumbai

मिलावटी खाद्य पदार्थों से लेकर नकली सौंदर्य प्रसाधनों तक FDA का शिकंजा, जनता की सेहत से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई

मिलावटी खाद्य पदार्थों से लेकर नकली सौंदर्य प्रसाधनों तक FDA का शिकंजा, जनता की सेहत से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई
Mumbai

सांताक्रूज़ के एक फाइव-स्टार होटल में अपनी जान-पहचान की महिला के साथ कथित तौर पर रेप करने के आरोप में अहमदाबाद के 45 वर्षीय बिज़नेसमैन को गिरफ़्तार किया गया

सांताक्रूज़ के एक फाइव-स्टार होटल में अपनी जान-पहचान की महिला के साथ कथित तौर पर रेप करने के आरोप में अहमदाबाद के 45 वर्षीय बिज़नेसमैन को गिरफ़्तार किया गया
Mumbai

BMC ने A-वॉर्ड में कार्रवाई करते हुए ₹25 लाख के गैर-कानूनी तंबाकू उत्पाद ज़ब्त किए

BMC ने A-वॉर्ड में कार्रवाई करते हुए ₹25 लाख के गैर-कानूनी तंबाकू उत्पाद ज़ब्त किए
Mumbai

डॉकयार्ड रोड के पास ईस्टर्न फ्रीवे पर चलती मर्सिडीज़ में आग लगी; ड्राइवर की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला

डॉकयार्ड रोड के पास ईस्टर्न फ्रीवे पर चलती मर्सिडीज़ में आग लगी; ड्राइवर की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला

Comments

Loading comments...

Related News