BREAKING
FAC News
Back

मुंबई में लखनऊ जैसी त्रासदी का खतरा! अंधेरी पश्चिम के अवैध कोचिंग सेंटर और गेमिंग ज़ोन बने ‘टाइम बम’

Tabish | | views
मुंबई में लखनऊ जैसी त्रासदी का खतरा! अंधेरी पश्चिम के अवैध कोचिंग सेंटर और गेमिंग ज़ोन बने ‘टाइम बम’

मुंबई: उत्तर प्रदेश के लखनऊ के अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर और गेमिंग ज़ोन में लगी भीषण आग में 15 छात्रों की दर्दनाक मौत के बाद भी मुंबई महानगरपालिका और संबंधित विभाग सबक लेते नजर नहीं आ रहे हैं। अंधेरी पश्चिम के K/West वार्ड में बड़ी संख्या में अवैध रूप से चल रहे कोचिंग सेंटर और गेमिंग ज़ोन किसी बड़े हादसे का इंतजार करते दिखाई दे रहे हैं।

सूत्रों और स्थानीय नागरिकों के अनुसार, K/West वार्ड के भवन एवं कारखाना विभाग तथा अग्निशमन विभाग के कुछ अधिकारियों की कथित मिलीभगत से कई इमारतों में बिना आवश्यक अनुमति के कोचिंग सेंटर और गेमिंग ज़ोन संचालित किए जा रहे हैं।

वार्ड क्रमांक-66 में:

Shoppers Point Building – 5वीं मंजिल

Time Chamber Building – विभिन्न मंजिलों पर

Midtown Building – पहली मंजिल

Business Point – तीसरी मंजिल

वार्ड क्रमांक-64 में:

अंबोली सिग्नल के पास Suvidha Corner Building की विभिन्न मंजिलों एवं 13वीं मंजिल पर कई कोचिंग सेंटर संचालित हैं।

वार्ड क्रमांक-70 में:

Nadco Shopping Centre Building

Vivina Shopping Centre Building

Andheri Bus Depot Building

एस.वी. रोड स्थित राधाकृष्ण होटल के ऊपर

इन स्थानों पर बड़े पैमाने पर कथित रूप से अवैध एकत्रीकरण, आंतरिक संरचनात्मक बदलाव, उपयोग में परिवर्तन तथा अनधिकृत निर्माण कर कोचिंग सेंटर और गेमिंग ज़ोन चलाए जा रहे हैं। यदि इन इमारतों में आग लगने जैसी कोई आपदा आती है, तो सैकड़ों विद्यार्थियों और नागरिकों की जान खतरे में पड़ सकती है।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है? यदि भविष्य में लखनऊ जैसी कोई घटना मुंबई में घटती है, तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा?

स्थानीय नागरिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मुंबई महानगरपालिका आयुक्त श्रीमती अश्विनी भिडे से मांग की है कि इन अवैध रूप से संचालित कोचिंग सेंटर और गेमिंग ज़ोन की तत्काल जांच कर मनपा कानूनों के तहत कड़ी कार्रवाई की जाए, अग्नि सुरक्षा मानकों की जांच की जाए और दोषी अधिकारियों व संचालकों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में किसी भी छात्र या नागरिक की जान खतरे में न पड़े।

How did you feel about this news?

Related News

Mumbai

मुंबई पुलिस ने चिंचपोकली रीडेवलपमेंट में कथित तौर पर ₹42.96 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में बिल्डर, डायरेक्टर, बैंकों और खरीदारों के खिलाफ मामला दर्ज किया है

मुंबई पुलिस ने चिंचपोकली रीडेवलपमेंट में कथित तौर पर ₹42.96 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में बिल्डर, डायरेक्टर, बैंकों और खरीदारों के खिलाफ मामला दर्ज किया है
Mumbai

मुंबई क्राइम ब्रांच ने ₹3 करोड़ के डिफेंस प्रोजेक्ट धोखाधड़ी मामले में तीसरे आरोपी को गिरफ़्तार किया

मुंबई क्राइम ब्रांच ने ₹3 करोड़ के डिफेंस प्रोजेक्ट धोखाधड़ी मामले में तीसरे आरोपी को गिरफ़्तार किया
Mumbai

मुंबई के भायखला पुलिस स्टेशन की इमारत में आग लगी, 40 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया; किसी के घायल होने की खबर नहीं है

मुंबई के भायखला पुलिस स्टेशन की इमारत में आग लगी, 40 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया; किसी के घायल होने की खबर नहीं है
Mumbai

मुंबई और ठाणे के लिए येलो अलर्ट जारी; अगले तीन दिनों में मध्यम बारिश की संभावना

मुंबई और ठाणे के लिए येलो अलर्ट जारी; अगले तीन दिनों में मध्यम बारिश की संभावना
Mumbai

मिलावटी खाद्य पदार्थों से लेकर नकली सौंदर्य प्रसाधनों तक FDA का शिकंजा, जनता की सेहत से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई

मिलावटी खाद्य पदार्थों से लेकर नकली सौंदर्य प्रसाधनों तक FDA का शिकंजा, जनता की सेहत से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई
Mumbai

सांताक्रूज़ के एक फाइव-स्टार होटल में अपनी जान-पहचान की महिला के साथ कथित तौर पर रेप करने के आरोप में अहमदाबाद के 45 वर्षीय बिज़नेसमैन को गिरफ़्तार किया गया

सांताक्रूज़ के एक फाइव-स्टार होटल में अपनी जान-पहचान की महिला के साथ कथित तौर पर रेप करने के आरोप में अहमदाबाद के 45 वर्षीय बिज़नेसमैन को गिरफ़्तार किया गया
Mumbai

BMC ने A-वॉर्ड में कार्रवाई करते हुए ₹25 लाख के गैर-कानूनी तंबाकू उत्पाद ज़ब्त किए

BMC ने A-वॉर्ड में कार्रवाई करते हुए ₹25 लाख के गैर-कानूनी तंबाकू उत्पाद ज़ब्त किए
Mumbai

डॉकयार्ड रोड के पास ईस्टर्न फ्रीवे पर चलती मर्सिडीज़ में आग लगी; ड्राइवर की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला

डॉकयार्ड रोड के पास ईस्टर्न फ्रीवे पर चलती मर्सिडीज़ में आग लगी; ड्राइवर की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला

Comments

Loading comments...

Related News