BREAKING
FAC News
Back

फीर मिली बम से उड़ाने की धमकी। देर रात ताज होटल को बम से उड़ाने की धमकी के बाद मुंबई पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप।

Shoaib Miyanoor | | views
फीर मिली बम से उड़ाने की धमकी।     देर रात ताज होटल को बम से उड़ाने की धमकी के बाद मुंबई पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप।

फीर मिली बम से उड़ाने की धमकी।

   देर रात ताज होटल को बम से उड़ाने की धमकी के बाद मुंबई पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप।



संवाददाता शोएब म्यानुंर मुंबई 


मुंबई : देश के प्रतिष्ठित ताज होटल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद शनिवार-रविवार देर रात मुंबई पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही होटल की सुरक्षा बढ़ा दी गई और पूरे परिसर में व्यापक तलाशी अभियान चलाया गया।


हालांकि कई घंटों तक चली गहन जांच के बाद होटल से कोई भी संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक बरामद नहीं हुआ। शुरुआती जांच में यह धमकी फर्जी पाई गई।


जानकारी के अनुसार, शनिवार-रविवार रात करीब 12:13 बजे नवी मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में एक व्यक्ति ने फोन कर दावा किया कि दाऊद ने ताज होटल में बम रखा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए नवी मुंबई पुलिस ने तुरंत यह जानकारी मुंबई पुलिस के मुख्य कंट्रोल रूम को भेज दी।


अलर्ट मिलते ही कोलाबा पुलिस, क्राइम ब्रांच और बम खोजी एवं निष्क्रियकरण दस्ते (बीडीडीएस) की टीमें तत्काल ताज होटल पहुंच गईं। सुरक्षा एजेंसियों ने होटल की मुख्य लॉबी, स्विमिंग पूल, विभिन्न हॉल, रेस्तरां, पार्किंग, बाहरी परिसर और अन्य संवेदनशील स्थानों की बारीकी से तलाशी ली।


लंबे समय तक चले सघन सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस को होटल परिसर में कोई भी संदिग्ध सामान या विस्फोटक नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने शुरुआती जांच में इस धमकी को फर्जी करार दिया।


मुंबई पुलिस के अनुसार, तकनीकी जांच में पता चला है कि धमकी भरा कॉल नवी मुंबई के तुर्भे इलाके से किया गया था। पुलिस ने कॉल करने वाले के मोबाइल नंबर के आधार पर उसकी पहचान कर ली है और उसे गिरफ्तार करने के लिए तलाश शुरू कर दी गई है।


मुंबई पुलिस ने बताया कि आरोपी का पता लगाने के लिए तुर्भे पुलिस की भी मदद ली जा रही है। मामले की जांच जारी है और कॉल करने वाले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


पुलिस का कहना है कि किसी भी तरह की धमकी को गंभीरता से लिया जाता है। ऐसे मामलों में तुरंत सुरक्षा व्यवस्था लागू की जाती है ताकि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और किसी भी संभावित खतरे से समय रहते निपटा जा सके।


How did you feel about this news?

Related News

Mumbai

मुंबई पुलिस ने चिंचपोकली रीडेवलपमेंट में कथित तौर पर ₹42.96 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में बिल्डर, डायरेक्टर, बैंकों और खरीदारों के खिलाफ मामला दर्ज किया है

मुंबई पुलिस ने चिंचपोकली रीडेवलपमेंट में कथित तौर पर ₹42.96 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में बिल्डर, डायरेक्टर, बैंकों और खरीदारों के खिलाफ मामला दर्ज किया है
Mumbai

मुंबई क्राइम ब्रांच ने ₹3 करोड़ के डिफेंस प्रोजेक्ट धोखाधड़ी मामले में तीसरे आरोपी को गिरफ़्तार किया

मुंबई क्राइम ब्रांच ने ₹3 करोड़ के डिफेंस प्रोजेक्ट धोखाधड़ी मामले में तीसरे आरोपी को गिरफ़्तार किया
Mumbai

मुंबई के भायखला पुलिस स्टेशन की इमारत में आग लगी, 40 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया; किसी के घायल होने की खबर नहीं है

मुंबई के भायखला पुलिस स्टेशन की इमारत में आग लगी, 40 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया; किसी के घायल होने की खबर नहीं है
Mumbai

मुंबई और ठाणे के लिए येलो अलर्ट जारी; अगले तीन दिनों में मध्यम बारिश की संभावना

मुंबई और ठाणे के लिए येलो अलर्ट जारी; अगले तीन दिनों में मध्यम बारिश की संभावना
Mumbai

मिलावटी खाद्य पदार्थों से लेकर नकली सौंदर्य प्रसाधनों तक FDA का शिकंजा, जनता की सेहत से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई

मिलावटी खाद्य पदार्थों से लेकर नकली सौंदर्य प्रसाधनों तक FDA का शिकंजा, जनता की सेहत से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई
Mumbai

सांताक्रूज़ के एक फाइव-स्टार होटल में अपनी जान-पहचान की महिला के साथ कथित तौर पर रेप करने के आरोप में अहमदाबाद के 45 वर्षीय बिज़नेसमैन को गिरफ़्तार किया गया

सांताक्रूज़ के एक फाइव-स्टार होटल में अपनी जान-पहचान की महिला के साथ कथित तौर पर रेप करने के आरोप में अहमदाबाद के 45 वर्षीय बिज़नेसमैन को गिरफ़्तार किया गया
Mumbai

BMC ने A-वॉर्ड में कार्रवाई करते हुए ₹25 लाख के गैर-कानूनी तंबाकू उत्पाद ज़ब्त किए

BMC ने A-वॉर्ड में कार्रवाई करते हुए ₹25 लाख के गैर-कानूनी तंबाकू उत्पाद ज़ब्त किए
Mumbai

डॉकयार्ड रोड के पास ईस्टर्न फ्रीवे पर चलती मर्सिडीज़ में आग लगी; ड्राइवर की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला

डॉकयार्ड रोड के पास ईस्टर्न फ्रीवे पर चलती मर्सिडीज़ में आग लगी; ड्राइवर की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला

Comments

Loading comments...

Related News