फेसबुक पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अमर्यादित फोटो डालना पड़ा भारी, बहराइच पुलिस ने आरोपी राजकुमार वर्मा को दबोचा
ब्यूरो रिपोर्ट फरियाद अली
सोशल मीडिया पर मानवाधिकार और अभिव्यक्ति की आज़ादी के नाम पर जहर उगलने और समाज में नफरत फैलाने वालों के खिलाफ उत्तर प्रदेश पुलिस का एक्शन लगातार जारी है। इसी क्रम में बहराइच की खैरीघाट थाना पुलिस ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ फेसबुक पर अमर्यादित टिप्पणी करने और उनकी तस्वीर से छेड़छाड़ कर उसे गलत तरीके से पोस्ट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
साजिश रचकर समाज में वैमनस्य फैलाने का आरोप
पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान थैलिया निवासी राजकुमार वर्मा पुत्र सियाराम वर्मा के रूप में हुई है। वादी मुकदमा की शिकायत पर त्वरित संज्ञान लेते हुए पुलिस ने पाया कि आरोपी ने अपनी फेसबुक आईडी से माननीय मुख्यमंत्री की एक आपत्तिजनक फोटो बनाकर पोस्ट की थी, जिसका मकसद समाज में घृणा, आक्रोश और वैमनस्य पैदा करना था। इलेक्ट्रॉनिक माध्यम का दुरुपयोग कर कानून व्यवस्था को चुनौती देने की इस हिमाकत पर पुलिस ने तत्काल कड़ा रुख अपनाया।
चौराहे से हुई गिरफ्तारी, सीधे कोर्ट रवाना
मामले की गंभीरता को देखते हुए खैरीघाट थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। सत्ताइस मई दो हज़ार छब्बीस को आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना को तेजी से आगे बढ़ाते हुए आज यानी अट्ठाइस मई दो हज़ार छब्बीस को दोपहर करीब एक बजे पुलिस टीम ने जाल बिछाकर आरोपी राजकुमार वर्मा को ग्राम थैलिया चौराहे से धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी कीं और उसे सीधे माननीय न्यायालय के लिए रवाना कर दिया है।

Loading comments...