BREAKING
FAC News
Back

फर्जी दस्तावेजों से दो पासपोर्ट बनवाने वाला आरोपी गिरफ्तार

Fariyad Ali | | views
फर्जी दस्तावेजों से दो पासपोर्ट बनवाने वाला आरोपी गिरफ्तार



उ. प्र. श्रावस्ती। फर्जी दस्तावेजों के आधार पर एक से अधिक पासपोर्ट बनवाने के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को सिरसिया पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को उसके गांव के पास से दबोचा।


पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रकेश सिंह तथा क्षेत्राधिकारी नगर भिनगा भरत पासवान के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सौरभ सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 19 जुलाई 2026 को मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 81/2026 से संबंधित वांछित अभियुक्त राजकुमार पुत्र राममिलन निवासी ग्राम भोजपुर बिल्ली, थाना सिरसिया, जनपद श्रावस्ती को भोजपुर बिल्ली के पास से गिरफ्तार कर लिया।


पुलिस के अनुसार, 21 मार्च 2026 को थाना सिरसिया में कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर एक से अधिक पासपोर्ट बनवाने की शिकायत प्राप्त हुई थी। इस संबंध में थाना सिरसिया पर मु0अ0सं0 81/2026 के तहत धारा 319(2), 318(4), 338, 336, 340(2) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) तथा पासपोर्ट अधिनियम की धारा 12(1)(बी) के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान साक्ष्य संकलित किए गए और अभियुक्त की तलाश की जा रही थी।


जांच के क्रम में मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया गया। पुलिस के अनुसार मामले की विवेचना नियमानुसार आगे भी जारी है।

How did you feel about this news?

Related News

Comments

Loading comments...

Related News