बहराइच 08 अगस्त। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बहराइच की प्रधानाचार्या श्रीमती स्मृति शर्मा ने बताया कि व्यावसायिक शिक्षा कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग उ.प्र. के अन्तर्गत संचालित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बहराइच के परिसर में 10 अगस्त 2026 को अप्रेन्टिसशिप मेला प्रस्तावित है जिसमें जनपद के सरकारी एवं गैर सरकारी विभागों व अधिष्ठान प्रतिभाग करेगें। अप्रेन्टिसशिप मेले में ऐसे विभागों एवं अधिष्ठानों जिन्हें आई.टी.आई. पास प्रशिक्षार्थियों की आवश्यकता है, साक्षात्कार द्वारा अप्रेन्टिसशिप प्रशिक्षण के लिये अभ्यर्थियों का चयन करेंगी। श्रीमती शर्मा ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी 10 अगस्त 2026 को पूर्वान्ह 10ः00 बजे अपने समस्त मूल प्रमाण पत्र एवं छायाप्रति के साथ राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बहराइच में उपस्थित होकर अप्रेन्टिसशिप मेले में प्रतिभाग करें।
राजकीय आईटीआई में 10 अगस्त को आयोजित होगा अप्रेन्टिसशित मेला
How did you feel about this news?

Loading comments...