BREAKING
FAC News
Back

सांताक्रूज के आयशा अपार्टमेंट में हाजी ईब्राहीम शेख भाईजान का शानदार इस्तकबाल

Tabish | | views
सांताक्रूज के आयशा अपार्टमेंट में हाजी ईब्राहीम शेख भाईजान का शानदार इस्तकबाल

हज के मुकद्दस सफर से पहले दुआओं, मोहब्बत और अकीदत से सजी रूहानी महफ़िल

मुंबई. :- मुंबई के सांताक्रूज इलाके के हसनाबाद लेन स्थित आयशा अपार्टमेंट में हज कमिटी के पूर्व चेयरमेन एवं एनसीपी महाराष्ट्र उपाध्यक्ष हाजी ईब्राहीम शेख भाईजान, उनके फरज़ंद असद शेख और समाजसेवक युसुफ काज़ी साहब का बेहद गर्मजोशी, मोहब्बत और अकीदत के साथ शानदार इस्तकबाल किया गया। हज के मुकद्दस सफर पर रवाना होने वाले हाजियों को इलाके के लोगों, अहबाब और दोस्तों ने दिली मुबारकबाद पेश करते हुए उनकी कामयाब और मकबूल हज के लिए खास दुआएं कीं।

इस पुरनूर और रूहानी महफ़िल में बुलंद दुनिया न्यूज़ के एडिटर जफरसिद्दीकी, समाजसेवक इरशाद काज़ी और हाजी रफीक शेख की जानिब से हाजियों को शाल और खूबसूरत बुके पेश कर सम्मानित किया गया। वहीं महफ़िल में मौजूद तमाम लोगों ने हाजी ईब्राहीम शेख भाईजान, असद शेख और काज़ी साहब के लिए हज-ए-मबरूर, सलामती और खुशहाल सफर की दुआ मांगी।

इस मौके पर मतीन शेख, जिया भाई, उसमान खान लाला, इलियास शेख, रफीक जरीवाला, नासीर खान, असलम शेख और मुफ्ती सोहेल, शाकीर मंसुरी, चिराग शेख, शाकीर कुरैशी समेत कई गणमान्य लोगों ने भी हाजी ईब्राहीम शेख भाईजान का फूलों के हार पहनाकर इस्तकबाल किया। पूरी महफ़िल दुरूद-ओ-सलाम, मोहब्बत और भाईचारे के जज़्बे से सराबोर नजर आई।

कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगों ने हाजियों से मुल्क में अमन-ओ-अमान, तरक्की, भाईचारे और कौम की खुशहाली के लिए खास दुआ करने की गुज़ारिश की। महफ़िल का माहौल बेहद जज़्बाती, रूहानी और यादगार रहा।

महफ़िल में बुज़ुर्गों, नौजवानों और बच्चों की बड़ी तादाद मौजूद रही, जिन्होंने हाजियों से मुल्क और उम्मत की बेहतरी के लिए दुआओं की दरख्वास्त की। लोगों ने कहा कि हज का मुकद्दस सफर इंसान की जिंदगी का सबसे बड़ा रूहानी सफर होता है, और हाजियों की दुआएं पूरी कौम के लिए रहमत बनती हैं।

इस मौके पर मौजूद लोगों ने हाजी ईब्राहीम शेख भाईजान की समाजी और खिदमती सेवाओं की भी जमकर सराहना की तथा उनके बेहतर नेतृत्व और इंसानी हमदर्दी को काबिले-तारीफ बताया। महफ़िल के आखिर में सभी मेहमानों ने एक-दूसरे से गले मिलकर हाजियों को मुबारकबाद पेश की और उनके लिए नेक तमन्नाओं का इज़हार किया।

बुलंद दुनिया न्यूज़ की जानिब से हाजी ईब्राहीम शेख भाईजान, असद शेख और युसुफ काज़ी साहब को दिली मुबारकबाद। अल्लाह तआला से दुआ है कि उनका सफर-ए-हज आसान, मुबारक और मकबूल फरमाए।

How did you feel about this news?

Related News

Mumbai

मुंबई पुलिस ने चिंचपोकली रीडेवलपमेंट में कथित तौर पर ₹42.96 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में बिल्डर, डायरेक्टर, बैंकों और खरीदारों के खिलाफ मामला दर्ज किया है

मुंबई पुलिस ने चिंचपोकली रीडेवलपमेंट में कथित तौर पर ₹42.96 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में बिल्डर, डायरेक्टर, बैंकों और खरीदारों के खिलाफ मामला दर्ज किया है
Mumbai

मुंबई क्राइम ब्रांच ने ₹3 करोड़ के डिफेंस प्रोजेक्ट धोखाधड़ी मामले में तीसरे आरोपी को गिरफ़्तार किया

मुंबई क्राइम ब्रांच ने ₹3 करोड़ के डिफेंस प्रोजेक्ट धोखाधड़ी मामले में तीसरे आरोपी को गिरफ़्तार किया
Mumbai

मुंबई के भायखला पुलिस स्टेशन की इमारत में आग लगी, 40 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया; किसी के घायल होने की खबर नहीं है

मुंबई के भायखला पुलिस स्टेशन की इमारत में आग लगी, 40 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया; किसी के घायल होने की खबर नहीं है
Mumbai

मुंबई और ठाणे के लिए येलो अलर्ट जारी; अगले तीन दिनों में मध्यम बारिश की संभावना

मुंबई और ठाणे के लिए येलो अलर्ट जारी; अगले तीन दिनों में मध्यम बारिश की संभावना
Mumbai

मिलावटी खाद्य पदार्थों से लेकर नकली सौंदर्य प्रसाधनों तक FDA का शिकंजा, जनता की सेहत से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई

मिलावटी खाद्य पदार्थों से लेकर नकली सौंदर्य प्रसाधनों तक FDA का शिकंजा, जनता की सेहत से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई
Mumbai

सांताक्रूज़ के एक फाइव-स्टार होटल में अपनी जान-पहचान की महिला के साथ कथित तौर पर रेप करने के आरोप में अहमदाबाद के 45 वर्षीय बिज़नेसमैन को गिरफ़्तार किया गया

सांताक्रूज़ के एक फाइव-स्टार होटल में अपनी जान-पहचान की महिला के साथ कथित तौर पर रेप करने के आरोप में अहमदाबाद के 45 वर्षीय बिज़नेसमैन को गिरफ़्तार किया गया
Mumbai

BMC ने A-वॉर्ड में कार्रवाई करते हुए ₹25 लाख के गैर-कानूनी तंबाकू उत्पाद ज़ब्त किए

BMC ने A-वॉर्ड में कार्रवाई करते हुए ₹25 लाख के गैर-कानूनी तंबाकू उत्पाद ज़ब्त किए
Mumbai

डॉकयार्ड रोड के पास ईस्टर्न फ्रीवे पर चलती मर्सिडीज़ में आग लगी; ड्राइवर की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला

डॉकयार्ड रोड के पास ईस्टर्न फ्रीवे पर चलती मर्सिडीज़ में आग लगी; ड्राइवर की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला

Comments

Loading comments...

Related News