BREAKING
FAC News
Back

स्वतंत्रता दिवस पर रिजर्व पुलिस लाइन सराहनीय सेवा के लिए उपनिरीक्षक हरेंद्र नाथ राय सम्मानित

Fariyad Ali | | views
स्वतंत्रता दिवस पर रिजर्व पुलिस लाइन सराहनीय सेवा के लिए उपनिरीक्षक हरेंद्र नाथ राय सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस पर रिजर्व पुलिस लाइन सराहनीय सेवा के लिए उपनिरीक्षक हरेंद्र नाथ राय सम्मानित


ब्यूरो रिपोर्ट फरियाद अली


उ. प्र. बहराइच 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव ने पुलिस अधीक्षक आवास के बाद रिजर्व पुलिस लाइन में ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रगान के साथ राष्ट्र की एकता एवं अखंडता बनाए रखने के लिए राष्ट्रीय प्रतिज्ञा का स्मरण किया गया।


इस अवसर पर राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गीत का गायन किया गया। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।


समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री विश्वजीत श्रीवास्तव ने पुलिस सेवा के दौरान उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदान किए गए सेवा चिन्ह एवं प्रशंसा चिन्ह देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही जनपदीय पुलिस में ईमानदारी, मेहनत, लगन और कर्तव्यनिष्ठा के साथ उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।


सराहनीय सेवा के लिए उपनिरीक्षक हरेंद्र नाथ राय सम्मानित

उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों में उपनिरीक्षक श्री हरेंद्र नाथ राय को पुलिस महानिदेशक का सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।


समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री आयुष विक्रम सिंह, क्षेत्राधिकारीगण, प्रतिसार निरीक्षक सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।


साहसी नागरिकों को भी मिला सम्मान

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पुलिस अधीक्षक बहराइच ने साहस एवं सराहनीय कार्य करने वाले नागरिकों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। ग्राम एवं पोस्ट मरौवा, तहसील महसी, थाना बौंण्डी निवासी अनिल सिंह पुत्र गिरजाशंकर सिंह, ननकुन पुत्र सिपाही लाल एवं धीरू सिंह पुत्र अनिल सिंह को उनके अदम्य साहस एवं सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया।


थानों और चौकियों पर भी हुआ ध्वजारोहण

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में ध्वजारोहण किया गया। इसके अलावा जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी कार्यालयों, थानों और पुलिस चौकियों में भी अधिकारियों द्वारा ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस पर्व मनाया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने जनपदवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए देश की एकता एवं अखंडता बनाए रखने की अपील की। समारोह के बाद मिठाई वितरित कर एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी गई।


वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

कार्यक्रम के अंत में पुलिस अधीक्षक श्री विश्वजीत श्रीवास्तव ने अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ सामूहिक रूप से वृक्षारोपण किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सभी से स्वच्छ एवं हरित परिवेश के निर्माण में सक्रिय भागीदारी की अपील की।

How did you feel about this news?

Related News

Comments

Loading comments...

Related News