तारापुर में गुणी छात्र सम्मान समारोह कार्यक्रम

तारापुर मेडिकल एंड वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा आयोजित गुणी छात्रों का सम्मान समारोह तथा होनहार छात्रों को शैक्षणिक सामग्री वितरण कार्यक्रम, सर्वद फाउंडेशन की संचालिका एवं सर्वोच्च उपाधि डी. लिट. से सम्मानित डॉ. सुचिता पाटिल की अध्यक्षता में रविवार, दिनांक २०/०७/२०२५ को सुबह ११ बजे तारापुर में संपन्न होने जा रहा है। इस कार्यक्रम में पूर्व राज्य मंत्री एवं पालघर विधानसभा के विधायक माननीय श्री. राजेंद्र गावित सर तथा माननीय श्री. विकास संपत नाईक, उपविभागीय पुलिस अधिकारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
साथ ही मोहम्मद वाला ट्रस्ट के माननीय श्री. खालेकुल जमान तारापुरवाला, वरिष्ठ प्रबंधक कोकुयो कैमलिन माननीय श्री. अजित राणे, ॲड. अज़ीजुर्रहमान गवंडी (मुंबई), तथा माननीय श्रीमती संध्या पागधरे (सरपंच, तारापुर) उपस्थित रहेंगे, ऐसी जानकारी ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री. साबीर शेख, सचिव श्री. वाहिद शेख और कोषाध्यक्ष श्री. नसीर शेख द्वारा दी गई है।

Loading comments...