BREAKING
FAC News
Back

ठाणे क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: हत्या के प्रयास मामले में दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

Shoaib Miyanoor | | views
ठाणे क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: हत्या के प्रयास मामले में दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
ठाणे क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: हत्या के प्रयास मामले में दो शातिर आरोपी गिरफ्तारनजमुल हसन रिज़वी ठाणे: ठाणे शहर में दहशत फैलाने की कोशिश करने वाले दो शातिर आरोपियों को ठाणे क्राइम ब्रांच की एंटी-एक्सटॉर्शन सेल ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी हत्या के प्रयास के एक मामले में फरार चल रहे थे।यह कार्रवाई Kapurbawdi पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज है।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान निलेश लालचंद यादव (31), निवासी कळवा पूर्व, और ओमकार सतीश भोसले (28), निवासी वर्तकनगर, ठाणे के रूप में हुई है। 19 मार्च 2026 को दोपहर करीब 3:30 बजे एंटी-एक्सटॉर्शन सेल की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को उनके घरों से हिरासत में लिया।कार्रवाई में उपनिरीक्षक भूषण कापडणीस, पुलिस हवलदार शिंदे समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों का चिकित्सीय परीक्षण कर उन्हें आगे की कार्रवाई के लिए कापुरबावडी पुलिस स्टेशन में पेश किया गया।इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शैलेश साळवी ने कहा, “दोनों आरोपी आपराधिक पृष्ठभूमि के हैं और फरार थे। उनकी गिरफ्तारी से संभावित आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगी है। मामले की आगे जांच जारी है।”

How did you feel about this news?

Related News

Mumbai

मुंबई पुलिस ने चिंचपोकली रीडेवलपमेंट में कथित तौर पर ₹42.96 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में बिल्डर, डायरेक्टर, बैंकों और खरीदारों के खिलाफ मामला दर्ज किया है

मुंबई पुलिस ने चिंचपोकली रीडेवलपमेंट में कथित तौर पर ₹42.96 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में बिल्डर, डायरेक्टर, बैंकों और खरीदारों के खिलाफ मामला दर्ज किया है
Mumbai

मुंबई क्राइम ब्रांच ने ₹3 करोड़ के डिफेंस प्रोजेक्ट धोखाधड़ी मामले में तीसरे आरोपी को गिरफ़्तार किया

मुंबई क्राइम ब्रांच ने ₹3 करोड़ के डिफेंस प्रोजेक्ट धोखाधड़ी मामले में तीसरे आरोपी को गिरफ़्तार किया
Mumbai

मुंबई के भायखला पुलिस स्टेशन की इमारत में आग लगी, 40 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया; किसी के घायल होने की खबर नहीं है

मुंबई के भायखला पुलिस स्टेशन की इमारत में आग लगी, 40 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया; किसी के घायल होने की खबर नहीं है
Mumbai

मुंबई और ठाणे के लिए येलो अलर्ट जारी; अगले तीन दिनों में मध्यम बारिश की संभावना

मुंबई और ठाणे के लिए येलो अलर्ट जारी; अगले तीन दिनों में मध्यम बारिश की संभावना
Mumbai

मिलावटी खाद्य पदार्थों से लेकर नकली सौंदर्य प्रसाधनों तक FDA का शिकंजा, जनता की सेहत से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई

मिलावटी खाद्य पदार्थों से लेकर नकली सौंदर्य प्रसाधनों तक FDA का शिकंजा, जनता की सेहत से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई
Mumbai

सांताक्रूज़ के एक फाइव-स्टार होटल में अपनी जान-पहचान की महिला के साथ कथित तौर पर रेप करने के आरोप में अहमदाबाद के 45 वर्षीय बिज़नेसमैन को गिरफ़्तार किया गया

सांताक्रूज़ के एक फाइव-स्टार होटल में अपनी जान-पहचान की महिला के साथ कथित तौर पर रेप करने के आरोप में अहमदाबाद के 45 वर्षीय बिज़नेसमैन को गिरफ़्तार किया गया
Mumbai

BMC ने A-वॉर्ड में कार्रवाई करते हुए ₹25 लाख के गैर-कानूनी तंबाकू उत्पाद ज़ब्त किए

BMC ने A-वॉर्ड में कार्रवाई करते हुए ₹25 लाख के गैर-कानूनी तंबाकू उत्पाद ज़ब्त किए
Mumbai

डॉकयार्ड रोड के पास ईस्टर्न फ्रीवे पर चलती मर्सिडीज़ में आग लगी; ड्राइवर की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला

डॉकयार्ड रोड के पास ईस्टर्न फ्रीवे पर चलती मर्सिडीज़ में आग लगी; ड्राइवर की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला

Comments

Loading comments...

Related News