BREAKING
FAC News
Back

तस्मिया जूनियर हाई स्कूल मे अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का शानदार आयोजन

Shoaib Miyanoor | | views
तस्मिया जूनियर हाई स्कूल मे अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का शानदार आयोजन

तस्मिया जूनियर हाई स्कूल मे अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का शानदार आयोजन

जलालाबाद, शामली.

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुज़फ्फर नगर स्तिथि प्रसिद्ध शिक्षण संस्था तस्मिया जूनियर हाई स्कूल में अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें फायर स्टेशन अधिकारी श्री आर. के. यादव अपने स्टाफ सदस्य श्री क़ैसर ज़ैदी तथा श्री अंकुर के साथ विद्यालय पधारे।

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने विद्यार्थियों को विस्तार से बताया कि आग किन-किन कारणों से लग सकती है, जैसे रसोई गैस सिलेंडर में लापरवाही, शॉर्ट सर्किट, खुले बिजली के तार, अधिक लोड वाले उपकरण, तथा ज्वलनशील पदार्थों का गलत उपयोग। उन्होंने इनसे बचाव के उपाय भी समझाए, जैसे गैस सिलेंडर की समय-समय पर जांच करना, बिजली के उपकरणों को सावधानीपूर्वक उपयोग करना, खराब वायरिंग को तुरंत ठीक कराना, तथा घर और विद्यालय में अग्नि सुरक्षा नियमों का पालन करना।

उन्होंने यह भी बताया कि यदि कोई व्यक्ति आग में फंस जाए तो घबराना नहीं चाहिए, बल्कि समझदारी से कार्य करते हुए उसे सुरक्षित बाहर निकालना चाहिए। विद्यार्थियों को यह सिखाया गया कि घायल व्यक्ति को किस प्रकार सावधानीपूर्वक उठाकर सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया जाए। साथ ही घर पर उपलब्ध साधनों से देसी स्ट्रेचर बनाने की विधि भी समझाई गई, जिससे आपात स्थिति में घायल को आसानी से बाहर निकाला जा सके।

कार्यक्रम में अग्निशमन यंत्र (एबीसी सिलेंडर) का भी प्रदर्शन किया गया। विद्यार्थियों को स्वयं इसका प्रयोग कराकर आग बुझाने का डेमो कराया गया, जिससे उनमें आत्मविश्वास और जागरूकता विकसित हुई।

कार्यक्रम में आए अतिथियों का स्वागत विद्यालय के प्रबंधक सैयद ऐजाज़ अहमद तथा कार्यवाहक प्रधानाचार्य श्री जावेद मज़हर द्वारा किया गया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन श्रीमती खुशनसीब ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का सफल संचालन सुश्री रेशमा तबस्सुम द्वारा किया गया।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री परवेज़ अहमद, मौलाना शौकत , मिस सबीहा खान तथा समस्त विद्यालय स्टाफ का विशेष सहयोग रहा।

विद्यालय प्रबंधन ने इस उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक कार्यक्रम के लिए फायर विभाग की टीम का आभार व्यक्त किया।

How did you feel about this news?

Related News

Mumbai

मुंबई पुलिस ने चिंचपोकली रीडेवलपमेंट में कथित तौर पर ₹42.96 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में बिल्डर, डायरेक्टर, बैंकों और खरीदारों के खिलाफ मामला दर्ज किया है

मुंबई पुलिस ने चिंचपोकली रीडेवलपमेंट में कथित तौर पर ₹42.96 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में बिल्डर, डायरेक्टर, बैंकों और खरीदारों के खिलाफ मामला दर्ज किया है
Mumbai

मुंबई क्राइम ब्रांच ने ₹3 करोड़ के डिफेंस प्रोजेक्ट धोखाधड़ी मामले में तीसरे आरोपी को गिरफ़्तार किया

मुंबई क्राइम ब्रांच ने ₹3 करोड़ के डिफेंस प्रोजेक्ट धोखाधड़ी मामले में तीसरे आरोपी को गिरफ़्तार किया
Mumbai

मुंबई के भायखला पुलिस स्टेशन की इमारत में आग लगी, 40 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया; किसी के घायल होने की खबर नहीं है

मुंबई के भायखला पुलिस स्टेशन की इमारत में आग लगी, 40 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया; किसी के घायल होने की खबर नहीं है
Mumbai

मुंबई और ठाणे के लिए येलो अलर्ट जारी; अगले तीन दिनों में मध्यम बारिश की संभावना

मुंबई और ठाणे के लिए येलो अलर्ट जारी; अगले तीन दिनों में मध्यम बारिश की संभावना
Mumbai

मिलावटी खाद्य पदार्थों से लेकर नकली सौंदर्य प्रसाधनों तक FDA का शिकंजा, जनता की सेहत से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई

मिलावटी खाद्य पदार्थों से लेकर नकली सौंदर्य प्रसाधनों तक FDA का शिकंजा, जनता की सेहत से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई
Mumbai

सांताक्रूज़ के एक फाइव-स्टार होटल में अपनी जान-पहचान की महिला के साथ कथित तौर पर रेप करने के आरोप में अहमदाबाद के 45 वर्षीय बिज़नेसमैन को गिरफ़्तार किया गया

सांताक्रूज़ के एक फाइव-स्टार होटल में अपनी जान-पहचान की महिला के साथ कथित तौर पर रेप करने के आरोप में अहमदाबाद के 45 वर्षीय बिज़नेसमैन को गिरफ़्तार किया गया
Mumbai

BMC ने A-वॉर्ड में कार्रवाई करते हुए ₹25 लाख के गैर-कानूनी तंबाकू उत्पाद ज़ब्त किए

BMC ने A-वॉर्ड में कार्रवाई करते हुए ₹25 लाख के गैर-कानूनी तंबाकू उत्पाद ज़ब्त किए
Mumbai

डॉकयार्ड रोड के पास ईस्टर्न फ्रीवे पर चलती मर्सिडीज़ में आग लगी; ड्राइवर की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला

डॉकयार्ड रोड के पास ईस्टर्न फ्रीवे पर चलती मर्सिडीज़ में आग लगी; ड्राइवर की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला

Comments

Loading comments...

Related News